{"_id":"5c0d63b7bdec2241871ffada","slug":"121544381367-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव चेरीटेबल ट्रस्ट ने लगाया फ्री शुगर जांच कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव चेरीटेबल ट्रस्ट ने लगाया फ्री शुगर जांच कैंप
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। देव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को राहगीरी कार्यक्रम के दौरान पपीहा पार्क मे फ्री शुगर जांच कैंप का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा. जय कृष्ण आभीर ने कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में 152 लोगों ने अपनी शुगर जांच करवाई। लोगों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि राहगीरी लोगों को स्वास्थ्य व भाईचारे के चेतना जगाने वाला कार्यक्रम है। राहगीरी के दौरान स्वास्थ्य को लेकर किए जाने वाले आयोजन मिसाल बनते जा रहें है।
इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल गोयल ने उपायुक्त व जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डीसी के प्रयासों से राहगीरी कार्यक्रम अब तक सभी कार्यक्रमों में सर्वोत्तम है। कैंप में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर जांगू, डीएसपी जगदीश काजला, जिला रेडक्रॉस सोसाईटी सचिव नरेश झांझड़ा सहित सैकड़ों शहर वासियों ने अपनी शुगर जांच करवाई। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव पूजा रानी, कैशियर मनीष कुमार, सहसचिव कुलदीप गोयल, पुलिस पीआरओ भीमसैन, सुनील शर्मा, अरविंद गुप्ता, युवा जागृति के प्रदीप पोटलिया, नेहरू युवा केंद्र से रविंद्र कुमार व संजय कुमार आदि मौजूद थे।