{"_id":"5a30156b4f1c1bd0408bc583","slug":"121513100651-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्यान आभा ट्रेन को किया बहाल, लेकिन आगरा तक जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्यान आभा ट्रेन को किया बहाल, लेकिन आगरा तक जाएगी
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यान आभा ट्रेन बहाल, आगरा तक जाएगी
जाखल। श्रीगंगानगर से हावड़ा तक जाने वाली दैनिक उद्यान आभा तूफान मेल एक्सप्रेस ट्रेन को पुन: बहाल कर दिया गया है। इस ट्रेन को रेलवे ने कोहरे का कारण बताते हुए 28 फरबरी तक रद्द कर दिया था लेकिन लोगों को आ रही समस्या व कोहरा न पड़ता देख रेलवे ने इसे पुन: बहाल कर दिया है। हालांकि ट्रेन को आगरा तक चलाया जाएगा व इसके आगे इसे रद्द रखा जाएगा लेकिन इस ट्रेन के श्रीगंगानगर से दिल्ली व आगरा तक ही चलने से यात्रियों को भारी लाभ मिलेगा। रेलवे ने कोहरे के कारण प्रभावित होते रेलमार्ग से श्रीगंगानगर-हावड़ा के बीच चलने वाली 13007 अप, 13008 डाऊन आभा एक्सप्रेस को 28 फरबरी तक रद्द करने की घोषणा करते हुए इसे बंद कर दिया था। लेकिन लोगों ने ट्रेन को बंद करने के कारण आ रही परेशानी बारे अधिकारियों को अवगत कराया व कोहरा भी न होने का हवाला दिया। जिसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेन को पुन: बहाल कर दिया है।