फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बसों की कमी: विद्यार्थियों ने बस स्टेण्ड के दोनों गेटों को किया बंद

बसों की कमी: विद्यार्थियों ने बस स्टेण्ड के दोनों गेटों को किया बंद

Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बसों की कमी: विद्यार्थियों ने बस स्टेण्ड के दोनों गेटों को किया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
रतिया पिलछियां रूट पर पिछले कई दिनों से बसों की कमी से गुस्साए सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने शुक्रवार दोपहर को बुढलाड़ा रोड पर स्थित बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर दिए और रोडवेज विभाग और परिवहन मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर शनिवार से उनके रूट पर बसों की उचित व्यवस्था ना की गई तो विद्यार्थी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगेे। गेट बंद करने से दर्जनों बसें और यात्री बस स्टैंड के अन्दर ही बंद हो गए। बाद में पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाकर बस स्टैंड के दोनों गेट खुलवाए। हालांकि रोडवेज विभाग का कोई भी अधिकारी छात्रों की समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा। गांव पिलछियां, महमदकी, खाई, बलियाला, बोड़ा आदि गंाव के छात्र सुनील, केवल, अमन, कुलदीप, कश्मीर, छात्राओं बिंदिया, रेखा, अमनकौर सहित अन्य विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि रतिया पिलछियां रूट पर पिछले कई दिनों से बसों की भारी कमी पाई जा रही है। जिससे आने जाने वाले विद्यार्थियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर छात्राओं को काफी असुविधाएं हो रही हैं।
बसें न आने के कारण जहां सुबह कालेज आने के लिए विद्यार्थी लेट हो जाते हैं, वहीं शाम को गंाव के लिए बस सुधिा नाममात्र होने के कारण उनका गांव पहुंचना मुश्किल हो जाता है और प्राईवेट वाहनों पर ही बड़ी मुश्किल से गांव पहुंचना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शाम को 3:50 पर पिलछियां जाने वाली बस चालक परिचालक द्वारा 3:15 पर ही निकाल ली जाती है, जिससे छात्र बस को देखते ही रह जाते हैं व आज भी जब बस ना मिली तो गुस्साए सैकड़ों छात्र छात्राओं ने बस स्टैंड के दोनों गेटों को बंद कर दिया।
विज्ञापन

जिससे कई बसें और यात्री बस स्टैंड के अन्दर ही बंद हो गए । छात्रों ने रोडवेज विभाग और परिवहन मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। लेकिन कोई भी विभागीय अधिकारी छात्रों के पास उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा। जिसके काफी देर बाद पुलिस कर्मी बस स्टैंड पहुंचे और छात्रों को समस्या सुन व गेट को खुलवाकर बसों को रवाना किया। वहीं छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर शनिवार से उनके रूट पर बसों की उचित व्यवस्था ना की गई तो विद्यार्थी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed