{"_id":"6852fd22c87b0291fa0c046e","slug":"12-year-old-x-ray-machine-is-no-longer-useful-new-one-approved-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135664-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 12 साल पुरानी एक्स-रे मशीन अब नहीं किसी काम की, नई को मिली मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 12 साल पुरानी एक्स-रे मशीन अब नहीं किसी काम की, नई को मिली मंजूर
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में लगी 12 साल पुरानी एक्स-रे मशीन का कंपनी ने बीमा करने से मना कर दिया। वजह ये है कि मशीन पुरानी हो चुकी है और कई बार खराब भी हो चुकी है। यहां तक मशीन की सप्लाई देने वाली कंपनी ने भी एंड ऑफ लाइफ का प्रमाणपत्र जारी कर दिया है।
कंपनियों के बीमा करने से मना करने और प्रमाणपत्र जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय हरकत में आया है। विभाग ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के लिए 500 एमए की नई मशीन मंजूर कर दी है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही नागरिक अस्पताल को नई एक्सरे मशीन मिल जाएगी। यहां पर रोजाना 80 से 100 मरीजों के एक्स-रे हो रहे हैं।
बुधवार को लगने वाले दिव्यांग जांच कैंप के दौरान आंकड़ा 150 तक पहुंच रहा है। नागरिक अस्पताल की एक्स-रे मशीन दो माह पहले लगातार 10 दिनों तक खराब रही थी। इसके चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। हालांकि बीमा करने वाली कंपनी की तरफ से एक्स-रे मशीन को ठीक किया गया।
विज्ञापन
पिछले माह 16 मई को एक्स-रे मशीन का बीमा खत्म हो गया है। लेकिन कंपनी ने बीमा करने से इन्कार कर दिया है। ऐसे में अगर अब मशीन खराब होती है विभाग को आर्थिक बोझ झेलना पड़ेगा। इससे बचने के लिए विभाग ने नई मशीन मंजूर की है। ये मशीन भी पहले की तरह ही डिजिटल होगी।
-
चार सीएचसी में नहीं एक्स-रे मशीन
जिले के सीएचसी भट्टूकलां, भूथनकलां, भूना में एक्सरे मशीन नहीं है। विभाग की तरफ से करीब 6 माह पहले मांग भेजी गई है लेकिन नहीं मिली। भूना में एक्स-रे मशीन है लेकिन वह खराब हालात में है। यहां तक कि भूना में रेडियोग्राफर है लेकिन मशीन न चलने के कारण अन्य काम लिया जा रहा है। मशीन न होने के कारण मरीजों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फतेहाबाद नागरिक अस्पताल को अगर नहीं मशीन मिलती है तो भट्टूकलां में भेजी जाएगी। फिलहाल जाखल, रतिया और टोहाना में एक्स-रे मशीन की सुविधा है।
-
जनरेटर पर नहीं चल पाती मशीन
नागरिक अस्पताल में फिलहाल स्थिति ये भी है कि बिजली सप्लाई के कट लगने के दौरान एक्स-रे मशीन जनरेटर पर नहीं चल पाती है। वजह ये है कि लोड ज्यादा होने के कारण जनरेटर पर मशीन काम नहीं करती है। कई बार दो से तीन घंटे तक कट लगने से एक्स-रे सुविधा भी बंद रहती है।
-
जिले में जहां भी एक्स-रे मशीन की जरूरत है उसकी डिमांड मुख्यालय को भेजी गई है। जल्द ही समाधान होगा। जहां जरूरत है वहां पर मशीनें जल्द मिलने की उम्मीद हैं।
- डॉ.कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन