फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12 government primary schools in the district will be merged; students will be accommodated in schools with higher enrollment

Fatehabad News: जिले के 12 प्राइमरी सरकारी स्कूल होंगे मर्ज, अधिक विद्यार्थी वालों में होगा समायोजन

Mon, 21 Sep 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Sep 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
12 government primary schools in the district will be merged; students will be accommodated in schools with higher enrollment
फतेहाबाद में प्राइमरी स्कूल संवाद
फतेहाबाद। जिले में विद्यार्थियों की संख्या और स्कूलों की भौगोलिक स्थिति के आधार पर 12 राजकीय प्राथमिक स्कूलों का विलय किया जाएगा। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों ने चिह्नित स्कूलों की रिपोर्ट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राथमिक स्कूलों के समायोजन और एकीकरण की योजना तैयार की है। इसके तहत एक ही परिसर में संचालित स्कूलों को एक साथ किया जाएगा। करीब 100 मीटर के दायरे में स्थित स्कूल भी इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे। जिले में ऐसे 12 स्कूल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय योजना के अनुसार यदि दो प्राथमिक स्कूल एक ही परिसर में चल रहे हैं तो विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर एक स्कूल का दूसरे में विलय किया जाएगा। जिस स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होगी उसमें दूसरे स्कूल को मर्ज किया जाएगा। एक ही परिसर में चल रहे राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के विभिन्न खंडों में स्कूलों की स्थिति की जानकारी जुटाई गई। बीईओ कार्यालय स्तर पर इसकी रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट में विद्यार्थियों की संख्या के साथ स्कूलों के बीच की दूरी और अन्य जरूरी जानकारी शामिल की गई है। संबंधित बीईओ कार्यालयों से रिपोर्ट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच चुकी है।
अब जिला स्तर पर रिपोर्ट की जांच की जाएगी। इसके बाद स्कूलों के एकीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। विभाग की ओर से पिछले दिनों इस विषय पर अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस भी हुई थी। इसमें चिह्नित स्कूलों के विलय और सह-शिक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट की जांच के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद संबंधित स्कूलों में विद्यार्थियों और स्टाफ के समायोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर कार्रवाई होगी। विभाग का उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार स्कूलों का समायोजन करना है।
-
जिले के 12 स्कूल मर्ज होंगे। इस बारे में रिपोर्ट आई है लेकिन अभी इसका सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद निदेशालय को भेजा जाएगा।
- अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed