फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11th-grade student goes missing, grandparents accuse police of negligence

<bha>@</bha> 309 : दिनभर अंधेरा, सांसों पर धुएं का पहरा...घुटा दम, जलीं आंखें

Fri, 24 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
11th-grade student goes missing, grandparents accuse police of negligence
फतेहाबाद क्षेत्र के आसमान में छाया धुआं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। आंखों-नाक में जलन, सांस लेने में दिक्कत और आसमान में धुएं की मोटी परत...। शुक्रवार को शहर और आसपास के वातारवण में दिनभर स्मॉग छाई रही। हवा इस सीजन में अब तक के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 309 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में है। इससे पहले वीरवार को एक्यूआई 223 दर्ज किया गया था। यह स्थिति तब है जब जिले में बीते दो दिन से पराली जलाने का कोई केस सामने नहीं आया है। शहर में लोग सुबह घरों से बाहर निकले तो आसमान में धुआं देखकर लगा बादल छाए हैं, लेकिन जब आंखों और नाक में जलन का एहसास हुआ तो पता चला कि स्मॉग छाई है।
विज्ञापन

इस दौरान बुजुर्गों और सांस रोगियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि लोगों को कमरों के अंदर भी धुएं का एहसास होता रहा। सड़कों पर निकले लोगों के मुंह पर मास्क तो नहीं थे, लेकिन रुमाल से ढकने का प्रयास करते देखे गए। दिन में हवा चलने और थोड़ी धूप निकलने से कुछ राहत मिली लेकिन शाम बाद फिर से आसमान में धुआं जमने लगा। इससे पहले बुधवार को एक्यूआई 305 दर्ज किया गया था जो वीरवार को कुछ कम हुआ लेकिन शुक्रवार फिर से बढ़कर 309 पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले एक सप्ताह तक तापमान में गिरावट रहेगी। इससे मौसम में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है और स्मॉग भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed