फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जैन संत पद विहार करके पहुंचे रतिया

जैन संत पद विहार करके पहुंचे रतिया

Sun, 24 Feb 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जैन संत पद विहार करके पहुंचे रतिया
अहिंसा का मार्ग अपनाएं इंसान : जैन संत
विज्ञापन

- जैन संत पद विहार करके पहुंचे रतिया, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। वरिष्ठ जैन संत संघ संचालक नरेश मुनि महाराज अपने शिष्यों मुकेश मुनि, नवनीत मुनि एवं निपुण मुनि महाराज के साथ गांव चिम्मो से पद विहार करके अनाज मंडी रोड पर स्थित जैन स्थानक में पहुंचे। जैन मुनि सुबह चिम्मो से सुखचैन माइनर के रास्ते होते हुए भूना मोड़ वाले पुल के पास पहुंचे, जहां सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे और उन्होंने मुनियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें पद विहार करवाते हुए वार्ड नंबर 14, रामनगर कॉलोनी, अनाज मंडी होते हुए मंडी रोड स्थित जैन स्थान में लेकर आए। इससे पूर्व रतिया के सेकड़ों श्रद्धालुओं ने जैन मुनियों का टोहाना-भूना रोड पहुंचने पर भव्य स्वागत किया, वहीं वार्ड नंबर 14 से गुजरते समय वार्ड के पार्षद सुरेंद्र बाजीगर व बाजीगर समाज के प्रदेश महासचिव अमरजीत बाजीगर व दर्जनों मोहल्लावासियों ने जैन मुनियों का स्वागत किया और उनसे अनुरोध किया कि उनके वार्ड में भी प्रवचन किए जाएं। नरेश मुनि महाराज इससे पहले भी रतिया में आ चुके हैं और उन्होंने पुराने बाजार स्थित जैन स्थानक में प्रवचन किए थे। शनिवार दोपहर बाद जैन स्थानक में प्रवचन करते हुए मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वह भगवान महावीर स्वामी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए सत्य एवं अहिंसा का मार्ग अपनाएं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अहिंसा का मार्ग अपनाता है, उसका यह जन्म ही नहीं संवरता बल्कि आने वाले जन्मों में भी उसे उच्च गति प्राप्त होती है। रतिया जैन सभा के अध्यक्ष कैलाश जैन ने बताया कि जैन मुनियों द्वारा रविवार से सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक जैन स्थानक में प्रवचन किए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रवचनों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed