{"_id":"5c7197dfbdec22738b6af556","slug":"11550948319-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मोड में जिला प्रशासन, 168 गांवों के 7 हजार लोग ले चुके मॉक पोल में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मोड में जिला प्रशासन, 168 गांवों के 7 हजार लोग ले चुके मॉक पोल में हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
168 गांवों के 7 हजार लोग ले चुके मॉक पोल में हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से चलाई गई चुनाव जागरूकता वैन गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। 8 फरवरी को चलाई गई तीन वैन जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद, रतिया व टोहाना में प्रतिदिन 4 गांवों को कवर कर रही है। अब तक जिला में 168 गांवों के 370 बूथ पर लगभग 7000 नागरिकों को मॉक पोल करवा जागरूक कर चुकी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि जागरूकता वैन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक मतदाता को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जानकारी देना है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट का अनिवार्य तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता वैन शेड्यूल अनुसार जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों फतेहाबाद, रतिया व टोहाना के प्रत्येक गांव व मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं।
उपायुक्त ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन भी लगी होगी। मतदाता वीवीपैट द्वारा दिखाई जाने वाली पर्ची के जरिए अपने डाले गए मत की यह जांच कर सकता है, कि मेरा वोट उसी उम्मीदवार को गया है, जिसके लिए मैंने वोट का प्रयोग किया है। वोट डालते समय वीवीपैट में मतदाता को 7 सेकेंड तक पारदर्शी शीशे में उस उम्मीदवार का नाम व चुनाव चिन्ह दिखाई देगा, जिसको मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया है।