{"_id":"5c6af449bdec227366791ee0","slug":"11550513225-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद परिवारों की मदद को आगे आए पुलिस कर्मी, देंगे एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद परिवारों की मदद को आगे आए पुलिस कर्मी, देंगे एक दिन का वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमन : शहीदों के परिवारों को एक दिन की तनख्वाह देंगे पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला पुलिस कर्मचारी भी आगे आए हैं। जिला पुलिसकर्मी और रिटायर्ड कर्मचारी भी अपनी एक दिन की तनख्वाह हमले में शहीद हुए परिवारों की मदद के लिए देंगे। जिला पुलिस कर्मचारियों के अलावा जिला रिटायर्ड पुलिस कर्मी एसोसिएशन ने भी एसपी दीपक सहारण के दिशा-निर्देश पर हमले में शहीद हुए परिवारों की मदद को यह निर्णय लिया है। पुलवामा हमले की निंदा करते हुए शहर पुलिस थाना में श्रद्धांजलि सभा भी रखी गई, जिसमें वर्तमान व सेवानिवृत्त कर्मियों के अलावा पुरानी तहसील चौक क्षेत्र के श्याम प्रेमियों ने एकजुटता होकर शहीदों परिवारों को इस दुख की घड़ी से उबरने की कामना की। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत भगत सिंह ब्रिगेड, पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन आदि के पदाधिकारियों ने शहर थाना से हंस मार्केट स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा तक रोष मार्च भी निकाला। इस मौके पर शहर थाना कार्यकारी इंचार्ज गुलाब सिंह, जिला प्रधान रणधीर डबास, भगत सिंह ब्रिगेड प्रधान सुशील कुमार, श्याम प्रेमी सुनील कुमार, रेहड़ी यूनियन प्रतिनिधि सुभाष शर्मा, पुलिस कर्मचारी एसो पूर्व प्रधान रणबीर सिंह, ओमप्रकाश कक्कड़, जसपाल सिंह, कर्ण सिंह कूकना, रामकिशन बाजीया, बलबीर दहिया, कृष्ण शर्मा, सतपाल सिंह, दीनेश चंदेल, रामसिंह, गुरप्रीत सिंह सहित शहर थाना के सभी पुलिस कर्मचारी और क्षेत्र के अनेक गणमान्य महिला-पुरुष उपस्थित रहे।