{"_id":"5b5625e04f1c1b19208b6682","slug":"11532372448-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से बांधकर युवक को पीटने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से बांधकर युवक को पीटने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव धांगड़ में एक व्यक्ति व उसकी भांजी को कथित तौर पर प्रेमी-प्रेमिका समझकर युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीते दिन गांव धांगड़ में एक व्यक्ति के साथ एक युवती को देखकर कुछ लोगों ने उन्हें प्रेमी-प्रेमिका होने का संदेह जाहिर कर पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी थी जबकि बाद में पता चला कि वो दोनों रिश्ते में मामा-भांजी थे। पिटाई के बाद युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था। सोमवार को अस्पताल में उपचाराधीन पृथ्वी सिंह ने बताया कि वह किसी काम से अपने जीजा के घर आया हुआ था। उस समय उसके जीजा घर पर नहीं थे और वो अपनी भांजी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां आए और उसे बेवजह पीटने लगे। पृथ्वी का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे पेड़ से बांध दिया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।