{"_id":"5b1192bc4f1c1bab6e8b5b36","slug":"11527878332-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छह घंटे गुल रही बिजली, फीडर बदल-बदल कर दी गई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छह घंटे गुल रही बिजली, फीडर बदल-बदल कर दी गई सप्लाई
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
भीषण गर्मी में बढ़ रहे बिजली के लोड के कारण शनिवार को भट्टू रोड स्थित 33 केवी सबस्टेशन पर 8 एमवीए का स्टेशन हीट ले गया जिसके चलते शहर को तीन फीडरों में बांटकर बारी-बारी से बिजली कट लगाने पड़े। इस दौरान दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में कट लगाए गए। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 45 डिग्री तापमान में बिजली के कटों ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि 33 केवी सबस्टेशन पर स्थित पावर हाउस में कर्मचारियों ने समय रहते बिजली को फीडरों में बांटकर ट्रांसफर को ट्रिपिंग से बचा लिया। सूत्रों की मानें तो अगर समय रहते कट ना लगाए जाते तो ट्रांसफार्मर को खतरा था।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे 33 केवी सबस्टेशन का 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया। इसके पीछे की वजह बढ़ते तापमान व उमस के कारण ट्रांसफार्मर को हवा ना मिलना बताया गया है। पता चला है कि अगर ये ट्रांसफार्मर 75 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर का लोड लेता तो ये ट्रिपिंग कर सकता था, जिसके चलते पूरे शहर की बिजली सप्लाई ठप्प हो सकती थी। यही वजह थी कि निगम के कर्मचारियों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर की बिजली को तीन फीडरों में बांट दिया और एक-एक फीडर पर एक-एक कट लगता रहा।
ऐसे लगते रहे कट
फीडर कट लगा बहाल
सिटी फीडर 12:05 12:45
जवाहर चौक 12: 45 1:12
योगनगर 1:12 1:45
सिटी फीडर 1:45 2:15
जवाहर चौक 2:15 3:15
योगनगर 3:15 4:15
जवाहर चौक 4:15 5:15
वर्जन
33 केवी में स्थित 8 एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता 75 डिग्री सेंटीग्रेड तक लोड सहने की है। इसके ऊपर ये ट्रिपिंग करना शुरू कर देता है। इसे ट्रिपिंग से बचाए रखने के लिए बिजली के कट लगाने आवश्यक थे।
विज्ञापन
धीरज कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद ।