{"_id":"5acfae5a4f1c1b1d3d8b4d1d","slug":"11523560026-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी 13 व 14 को फतेहाबाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी 13 व 14 को फतेहाबाद में
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 13 अप्रैल को शाम 3 बजे बीघड़ रोड स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे। उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने बताया कि बैठक में कुल 20 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने आगे बताया कि 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्थानीय अरोड़वंश धर्मशाला में प्रात: 10 बजे समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी होंगे। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे 14 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले समारोह में बढ़चढ़कर भाग ले। इस मौके पर सिलाई मशीन वितरण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि लाभार्थियों को मशीन वितरित करेंगे।