{"_id":"5aaabdb74f1c1b91778b5ab5","slug":"11521139127-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूद्वारे व रविदास मंदिर समितियों के बीच फैला तनाव,लाठी-कापों से आमने-सामने आए समर्थक, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूद्वारे व रविदास मंदिर समितियों के बीच फैला तनाव,लाठी-कापों से आमने-सामने आए समर्थक, फोर्स तैनात
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव भूंदड़वास में वर्गों के बीच चल रहा विवाद वीरवार सुबह और बढ़ गया। दोनों वर्गों ने एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों वर्गों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के खिलाफ डट गए। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद गांव में पुलिस बल के साथ कमांडो तैनात किए गए। वहीं एसपी दीपक सहारण पुलिस बल सहित रतिया पहुंच गए और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीएम देवी लाल सिहाग व डीएसपी जगदीश काजला ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया व पुलिस बल तैनात कर दिया। शांतिपूर्वक हल के लिए दोनों पक्षों को एसडीएम कार्यालय में तलब किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भूंदड़वास में एक पक्ष द्वारा मूर्ति लगाने को लेकर तनाव हो गया था। प्रशासन व पुलिस द्वारा हस्तक्षेप कर एक बार मामले को शांत कर दिया था। लेकिन बुधवार को संक्रांति के दिन एक पक्ष द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दूसरे पक्ष का आरोप है कि जब उनके पक्ष की कुछ महिलाएं वीरवार को सुबह घर से धार्मिक स्थल की ओर जा रही थी तो कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनसे अभद्र व्यवहार व झगड़ा किया। इस झगडे़ में एक महिला घायल हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे और कापे लेकर धार्मिक स्थल में पहुंच गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर दी व दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ डटे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम देवीलाल सिहाग व डीएसपी जगदीश काजला भारी पुलिस फोर्स व कमांडो के जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरे गंाव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं इसी मामले में दोनों पक्षंो के बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस कप्तान दीपक सहारण भी रतिया थाना पहुंच गए और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। जहां एसडीएम देवी लाल सिहाग व डीएसपी जगदीश काजला ने दोनों पक्षों शांत करवाया व मामले को शातिंपुर्ण हल करवाने को लेकर दोनों वर्गों को एसडीएम कार्यालय में तलब किया। समाचार लिखे जाने तक एसडीएम कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों व दोनों वर्गों के लोगों में बैठक जारी थी।