{"_id":"5aa971dc4f1c1ba7758b5833","slug":"11521054172-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार, एक झुलसा
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
गांव पारता के पास एक एसेंट कार में आग लगने से तीन लोग बाल-बाल बच गए। आगजनी में एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। आगजनी का कारण कार में शार्ट सर्किट बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरवाना के गांव जुलहेडा निवासी विकास दो अन्य लोगों के साथ गांव नहला की ओर अपनी कार द्वारा जा रहा था। जब वे गांव पिरथला के रास्ते पारता होते हुए नहला जा रहे थे तो अचानक पारता के गांव के पास पहुंचते ही कार में धुआं उठता देख तीनों ने अफरातफरी में कार से निकलने का प्रयास किया। विकास को गाड़ी में उतरने से देर हो गई, जिससे वह आग की चपेट में आ गया और उसके शरीर का कुछ हिस्सा जल गया। कार में लगी आग को देखकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी वहां आती, कार पूरी तरह से जल चुकी थी। विकास को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।