{"_id":"5aa423ad4f1c1b01768b4ab1","slug":"11520706477-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक प्रयासों से ही होगा पर्यावरण प्रदूषण का समाधान : प्रो. पंडीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक प्रयासों से ही होगा पर्यावरण प्रदूषण का समाधान : प्रो. पंडीर
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक प्रयासों से ही होगा पर्यावरण प्रदूषण का समाधान : प्रो. पंडीर
एमएम कालेज में जारी सेमीनार में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए किया गया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में पर्यावरण प्रदूषण की खतरनाक होती स्थिति से निजात पाने के लिए मंथन किया गया। सेमिनार में अनेक विश्वविद्यालयों से आए विशेषज्ञों ने पर्यावरण की गंभीर होती जा रही समस्या पर अपने विचार रखे और पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
सेमिनार के दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार के रजिस्ट्रार प्रो. एके पंडीर ने भाग लिया वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा से डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. दिलबाग सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ लॉ सीडीएलयू डा. अशोक मक्कड़ मौजूद रहे। सेमिनार में रिसोर्स पर्सन के तौर पर पहुंचे डायरेक्टर यूथ वेल्फेयर सीडीएलयू सिरसा डा. एमके किदवई ने अपने विचार रखे। समारोह की अध्यक्षता एमएम कालेज प्रबंधक समिति के महासचिव विनोद मेहता एडवोकेट ने की।
सेमिनार में प्रो. पंडीर ने कहा कि आज पर्यावरण जिस तेजी से प्रदूषित हो रहा है, वह निश्चित ही चिंता का विषय है। हाल ही में दिल्ली में आसमान में छाई काली धुंध ने जीवन प्रभावित कर दिया। तमाम लोग विशेषकर बच्चे बीमार हो गए। आज यह जरूरी हो गया है कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। कभी यह मत सोचें कि आप अकेले क्यों पर्यावरण के प्रति जागरूक हों। सेमिनार में डा. मक्कड़ ने पर्यावरण सम्बंधी कानूनों जैसे ईपीए 1986, जल प्रदूषण कानून, कचरा प्रबंधन कानून, ओजोन परत संरक्षण अधिनियम, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट 2010 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न कानूनों के माध्यम से हम कानून की रक्षा कर सकते हैं। डा. दिलबाग सिंह ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर एमएम कालेज द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और कहा कि सीडीएलयू द्वारा कालेज प्रशासन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कालेज प्रबंधक समिति के महासचिव विनोद मेहता एडवोकेट ने सभी का स्वागत किया और प्राचार्य डा. गुरचरण दास ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
10एफटीबीपी05 : फतेहाबाद के एमएम कालेज में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को लेकर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते डा. अशोक मक्कड़, डा. किदवई व सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य।