{"_id":"59d530f34f1c1bca538b5b8c","slug":"11507143923-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से मुक्ति और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना रहेगी प्राथमिकता : डीएसपी शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से मुक्ति और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना रहेगी प्राथमिकता : डीएसपी शर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता : शर्मा
टोहाना । क्षेत्र को नशे से मुक्त करना, महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और क्राइम पर लगाम लगाना मुख्य लक्ष्य है । यह बात टोहाना के नवनियुक्त डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही। इस दौरान जोगिंद्र शर्मा ने अपने जीवन के कुछ अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की। शर्मा ने कहा कि वह युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूक भी करेंगे।
सुरक्षा के लिए करें हेलमेट का इस्तेमाल
उन्होेंने कहा कि ट्रैफिक नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करना चाहते है। डीएसपी ने कहा कि आज के समय में कुछ वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि हेलमेट का प्रयोग जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। कई बार युवा चालान से बचने के लिए हेलमेट लगाते हैं, वह चालान से तो बच जाते हैं, लेकिन हेलमेट न लगाने से अनहोनी के दौरान वह दुर्घटना से नहीं बच पाते।
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा अहम
इस दौरान डीएसपी ने बताया कि शहर का एकमात्र सरकारी स्कूल व भूना रोड पर कालेज के बाहर छात्राओं को सुरक्षित माहौल देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने कहा कि वे बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए स्वयं भी सिविल वर्दी में जांच करते रहेंगे। इस दौरान शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलो में भाग लेना चाहिए, ताकि नशे जैसी बुराई से बचा जा सके।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप फाइनल के हीरो थे जोगिंद्र
भारत ने वर्ष 2007 में पहला 20-20 विश्व कप कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में विश्व कप में जीत लिया था। फाइनल मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज मिस्बाह उल हक को अपनी आखिरी गेंद पर आउट करने के बाद जोगिंद्र ने न सिर्फ टीम इंडिया के, बल्कि पूरे देश के दिल में जगह बनाई थी। उस समय की हुड्डा सरकार ने जोगिंद्र शर्मा को 2007 में डीएसपी की नौकरी दी थी जिसके बाद से जोगिंद्र शर्मा हरियाणा में डीएसपी के पद पर 5 अक्तूबर को तैनात हुए थे, आज डीएसपी के पद पर उन्हें दस साल पूरे हो जाएंगे।