फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   प्रदेश में बिजली के रेट फुल लेकिन बिजली ही गुल : हुड्डा

प्रदेश में बिजली के रेट फुल लेकिन बिजली ही गुल : हुड्डा

Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में बिजली के रेट फुल लेकिन बिजली ही गुल : हुड्डा
प्रदेश में बिजली के रेट फुल और बिजली ही गुल : हुड्डा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
भाजपा सरकार में बिजली के रेट फुल हैं, लेकिन प्रदेश में बिजली गुल है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती गुंडागर्दी से प्रदेश की जनता में त्राहि-त्राहि मची है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और दोबारा से कांग्रेस को सता में देखना चाहती है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को दोपहर बाद रतिया के गांव बलियाला में लोगों से कही। पूर्व मुख्यमंत्री गांव बलियाला में पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल के निवास पर उनका हाल जानने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, सासंद के पुत्र गुरदीप सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद थे।
इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई, बेरोजगारी, गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। न तो बच्चे स्कूल में सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं सड़क पर सुरक्षित हैं। हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकारों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। यह सब सरकार की विफलता और नाकामी के चलते हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों की दशा पर कहा कि किसानों की फसलों के पर्याप्त भाव नहीं मिल रहे। इस वजह से किसानों के खर्च पूरे नहीं हो रहे। कहा कि बिजली बिल भरने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। तीन साल के कार्यकाल में बीजेपी सरकार फेल रही है। आरोप लगाया कि पहले रामपाल, फिर जाट आंदोलन हिंसा और अब पंचकूला-सिरसा हिंसा ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने इनेलो की 25 सितंबर को हुई भिवानी रैली पर चुटकी लेते हुए कहा की इनेलो झूठ का पुलिंदा है। इनेलो ने कई बार किसानों के कर्जे और बिल माफ करने के नारे दिए, लेकिन सत्ता में आने के बाद किसानों की सुध नहीं ली। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने के सवाल पर पूर्व सीएम ने साफ कहा कि पार्टी के नेता सोनिया और राहुल हैं। प्रदेशाध्यक्ष को बदलना या न बदलना पार्टी हाईकमान का निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed