फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   115 complaints came in the Samadhan Camp, 55 were resolved on site.

Fatehabad News: समाधान शिविर में आईं 115 शिकायतें, माैके पर 55 का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
115 complaints came in the Samadhan Camp, 55 were resolved on site.
समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते उपायुक्त राहुल नरवाल।
फतेहाबाद। तीन दिन की छुट्टी के बाद लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंगलवार को एक बार फिर समाधान शिविर लगा। शिविर में डीसी राहुल नरवाल ने नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी संजय बिश्नोई और जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे। शिविर में 115 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 55 का समाधान किया गया।
विज्ञापन

शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबंधित 76 शिकायतें शामिल रहीं, इनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी का समाधान मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद क्रिमिनल संबंधी 13, प्रॉपर्टी आईडी की 5 में से 5 तथा अन्य विभागों से संबंधित 21 शिकायतें में से 18 का समाधान किया गया। डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने समाधान प्रकोष्ठ नामक पहल की है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की चिंताओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिकायत को शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ नोट किया जा रहा है। नीतिगत मामलों से जुड़ी शिकायतों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जा रहा है ताकि नियमानुसार उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं, नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं, पंचायती राज या फिर किसी अन्य विभाग की समस्या हो तो वह शिविर में लाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed