फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सबसे ऊंची चोटी पर 26 जनवरी को मनीषा फहराएगी तिरंगा, ऐसा करने वाली बनेगी देश की पहली बेटी

सबसे ऊंची चोटी पर 26 जनवरी को मनीषा फहराएगी तिरंगा, ऐसा करने वाली बनेगी देश की पहली बेटी

Tue, 22 Jan 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सबसे ऊंची चोटी पर 26 जनवरी को मनीषा फहराएगी तिरंगा, ऐसा करने वाली बनेगी देश की पहली बेटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। क्षेत्र के छोटे से गांव बनावाली की बेटी मनीषा 26 जनवरी को साउथ अफ्रीका स्थित किलीमंजारों में भारतीय ध्वज फहराएगी। मनीषा के पिता महेंद्र पायल हिसार में पुलिस उप-निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की छात्रा मनीषा का सपना-2019 में ही एवरेस्ट की बुलंदी को छूने का है। मनीषा गुजवि में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है।
दावा है कि 24 वर्षीय बेटी मनीषा यदि यह लक्ष्य पा लेती है तो गणतंत्र दिवस के दिन ऐसा करने वाली देश की पहली बेटी होने का रिकार्ड भी वह अपने नाम कर लेगी। रविवार शाम मनीषा के पैतृक गांव बनावाली में सामाजिक संस्था जिंदगी के तत्वाधान में ग्राम पंचायत ने भव्य अभिनंदन एवं विदाई आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला पार्षद राजेश कसवां बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पार्षद सतपाल शर्मा ने की। ग्राम पंचायत की तरफ से सरपंच राममूर्ति फोगाट व जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने अतिथिगणों संग मनीषा को पगड़ी बांध व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान गांव की बड़ी तादाद में उपस्थित महिलाओं व बेटियों ने मनीषा का तिलक व पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गीत गाते हुए स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों से मिले समर्थन से भावुक हुई मनीषा ने कहा कि वह हर हाल में लक्ष्य प्राप्त करके अपने गांव, समाज व क्षेत्र के सम्मान को बढ़ाने का काम करेगी। मनीषा ने बताया कि साउथ अफ्रीका के किलीमंजारों की ऊंचाई 19340 फीट है। एवरेस्ट फतेह करने से पहले वह इस चोटी पर पहुंच 26 जनवरी के दिन देश के पीएम नरेंद्र मोदी व उनकी बदौलत सम्मान का दर्जा पाने वाली तमाम गौरवशाली बेटियों के सम्मान में तिरंगा फहराने का काम करेगी। उसने बताया कि बचपन में वह टीवी पर एवरेस्ट नाम का एक सीरियल देखा करती थी। इस सीरियल को देखते हुए ही उसके मन में एवरेस्ट फतेह करने की इच्छाएं पनपने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पूर्व सरपंच श्रवण कुमार, महावीर सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य कृष्ण कड़वासरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य प्रवीन कुमार, गोशाला प्रधान मेवा सिंह, नौरंग लाल, बीरूराम बीघड़, समाजसेवी धर्मपाल सेठी, विजय सिंह, रामचन्द्र सांगवान, मानसिंह, कृष्ण शर्मा सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed