{"_id":"5a79f2974f1c1bef7b8b5cab","slug":"111517941399-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर यूनियन ने आनलाईन टेंडरिंग का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर यूनियन ने आनलाईन टेंडरिंग का किया विरोध
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। हरियाणा फूड एजेंसी लेबर यूनियन की बैठक चंडीगढ़ रोड स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन प्रधान बीराराम ने की। बैठक में मजदूरों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधान बीरा राम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आल हरियाणा में टेंडरों को लेकर जो आनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है, उसे मजदूर वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले फार्म भरने से पहले ठेकेदार मजदूरों की सहमती लेकर टेंडर भरते थे, लेकिन अब आनलाईन प्रक्रिया के चलते ठेकेदार अपनी मनमर्जी व बिना लेबर की सहमती के टेंडर डालने की कोशिश करेंगेे। जिस कारण लेबर यूनियन को भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर इस प्रक्रिया के चलते आल हरियाणा में बिना लेबर की सहमति के चलते कोई भी ठेकेदार टेंडर डालने का कार्य करता है तो हरियाणा लेबर कमेटी इस बात का पुरजोर विरोध करेगी व मजदूर वर्ग भी कार्य को ठप्प करते हुए कोई कार्य नहीं करेगा।