फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 year old girl raped, seven arrested

Fatehabad News: 11 साल की बच्ची से दरिंदगी, सात गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
11 year old girl raped, seven arrested
भूना (फतेहाबाद)। शहर में 11 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और कुकर्म का मामला सामने आया है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने सात लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको काबू कर लिया है। सभी आरोपी 12 से 17 साल की उम्र के हैं। वीडियो में आरोपी बच्ची के साथ दरिंदगी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन




थाना अध्यक्ष सुरेंद्रा ने वीडियो सामने आते ही कार्रवाई की। महिला जांच अधिकारी शकुंतला देवी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफआईआर दर्ज कर डीएसपी हेड क्वार्टर फतेहाबाद को जानकारी दी। इसके बाद डीएसपी नर सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस ने सातों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, पीड़िता बचपन से अपने चाचा के पास झूम्पा-सिवानी के एक गांव में रह रही थी। 11 अप्रैल को वह अपनी बुआ के साथ भूना आई थी। 16 अप्रैल को पड़ोस का 16 साल का लड़का उसे खेल के बहाने खाली प्लॉट में ले गया। वहां पहले से मौजूद छह लड़कों ने बच्ची को अर्धनग्न कर दुष्कर्म और कुकर्म किया। बच्ची रोती रही, चिल्लाती रही लेकिन दरिंदों ने उसकी एक न सुनी। बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करते और वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




19 अप्रैल को बच्ची अपनी बुआ के साथ चाचा के घर लौट गई। 20 अप्रैल को वीडियो वायरल हुआ। बच्ची के माता-पिता ने आरोपियों के परिवार से बात की, लेकिन उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की। बच्ची की बदनामी का हवाला देकर 50,000 रुपये का दंड लगाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की गई। परिवार पर दबाव बनाया गया। लेकिन भीम आर्मी के एडवोकेट कुलदीप सिंह, हरपाल बौद्ध, दिनेश बौद्ध और रमन सिंह ने इसका विरोध किया। बच्ची की मां से पुलिस में लिखित शिकायत करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सातों लड़कों को पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक डीएसपी नर सिंह थाने में मौजूद थे। आरोपी लड़कों से पूछताछ जारी थी। थाना अध्यक्ष सुरेंद्रा ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर सातों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। डीएसपी हेड क्वार्टर मामले की जांच कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर सातों आरोपियों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed