फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 thousand candidates will give HTET at 18 centers in the district, three levels of examination will be held

Fatehabad News: जिले में 18 केंद्रों पर 11 हजार अभ्यर्थी देंगे एचटेट, तीन स्तर की होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
11 thousand candidates will give HTET at 18 centers in the district, three levels of examination will be held
एचटेट को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी जगदीश शर्मा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 18 केंद्रों पर शनिवार व रविवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) करवाई जाएगी। परीक्षा को नकल रहित संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षकों के साथ वीरवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान नकल, पेपर लीक या अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर रोक के लिए केंद्र अधीक्षकों को जिला प्रशासन की मदद करनी होगी ताकि जिले में एचटेट की परीक्षा सुचारू ढंग से संपन्न की जा सके। बता दें कि तीन स्तर की परीक्षाओं में 11 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। 3 दिसंबर को लेवल-3 की सायंकालीन सत्र में 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक परीक्षा होगी। इसी प्रकार से 4 दिसंबर को लेवल-2 की प्रात:कालीन परीक्षा सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी जबकि इसी दिन लेवल-1 की सायंकालीन परीक्षा 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व तीन फ्लाइंग स्कवायड बनाई
डीसी ने बताया कि प्रशासन ने 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। तीन फ्लाइंग स्क्वायड बनाई गई है। दो फ्लाइंग स्क्वायड टीम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की भी तैनात रहेंगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं व इंतजाम सुनिश्चित करें ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। ड्यूटी पर नियुक्त सभी केंद्र अधीक्षक व ड्यूटी मजिस्ट्रेट का दायित्व बनता है कि वे नकल रहित, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाओं का संचालन करवाते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे आदि प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल या इस प्रकार का अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
सतीश कॉलोनी स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल
बीघड़ रोड स्थित बाल भारती इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल
भोड़िया खेड़ा स्थित सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय
हिसार-सिरसा बाईपास स्थित क्रिसेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन भोड़िया खेड़ा
मताना रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल
पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल
बाल भवन के नजदीक स्थित राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
सिरसा रोड स्थित एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन
बीघड़ रोड स्थित एमएसडी स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल
सिरसा रोड स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल
रतिया रोड स्थित एमएम पीजी कॉलेज
बीघड़ रोड स्थित पॉयनियर कॉन्वेंट स्कूल
बीघड़ रोड स्थित एसबीपी डीएवी स्कूल
भूना रोड स्थित स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed