फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 dengue suspected patient found in tohana, health department alert, dengue, fatehabad

टोहाना में डेंगू संदिग्ध मरीजों की संख्या हुई 11, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 20 Nov 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
11 dengue suspected patient found in tohana, health department alert, dengue, fatehabad
सर्वे करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। शहर के पाश इलाके माडल टाउन में डेंगू पाजिटिव मरीज मिला है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनी का सर्वे करवाया। विभाग की टीमों ने कॉलोनी के 196 घरों का सर्वे किया और दो घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए गए। बुधवार को अलग-अलग अस्पतालों में सात डेंगू आशंकित मरीज सामने आए हैं जिनके सैंपल लेकर विभाग की टीमों ने जांच के लिए लैब में भेज दिए है। टोहाना में डेंगू आशंकित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली कि टोहाना व भूना में डेंगू के मरीज सामने आए है जिनमें से टोहाना के माडल के मरीज का इलाज हिसार में चल रहा है। विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. हनुमान ने अस्पताल में पहुंचकर जानकारी ली और एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु को कलोनी का सर्वे करने के लिए कहा। एसएमओ डॉ. सागु के निर्देशानुसार एमपीएचडब्लयू विकास कुमार की टीम ने कॉलोनी के 196 घरों का सर्वे कर जांच की तो दो जगहों पर लारवा मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि उक्त डेंगू मरीज शहर के गांधी गेट पर दुकान करता है। उसे 11 नवंबर को बुखार आया था और परिजन उसे हिसार के सर्वोदय अस्पताल में ले गए। डॉ. हनुमान ने बताया कि 7 अन्य डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
इस दौरान डॉ. हनुमान ने बताया कि डेंगू के मरीज को बुखार व खांसी होगी जिसके बाद उसकी आंख के पीछे के हिस्से में भी दर्द होगा। उन्होंने बताया कि इस बुखार से हड्डियां टूटी हुई महसूस होती है जिसके चलते इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। डॉ. हनुमान ने बताया कि बीमारी के दौरान शरीर पर लाल दाने व शरीर के अन्य हिस्सों से खून भी आ सकता है। उन्होंने कहा कि 50 हजार से कम प्लेटलेट होने पर ही अस्पताल में जाएं अन्यथा पेरासीटामोल की दवाई व ठंडे पानी की पट्टी ही करे। अस्पताल में जाते समय यह जरूर जांच करे कि वहां खून चढ़ाने व प्लेटलेट चढ़ाने की सुविधा जरूर हो। डॉ. हनुमान ने बताया कि दस हजार से कम प्लेटलेट आने पर प्लेटलेट चढ़ाए तथा खून अधिक बहने पर खून जरूर चढ़वाए। इस बीमारी के दौरान सिर्फ लिक्विड का ही सेवन करे तथा गिलोय की बेल का काढा भी ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रखें सावधानी
डॉ. हनुमान ने बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए मनुष्य को अपने घरों में पानी को ढककर रखना चाहिए तथा घर में रखे फ्रिज की ट्रे को जरूर साफ रखे। उन्होंने बताया कि गमलों में पानी न जमा होने दे, छतों पर कोई भी टायर वगेरेह न रखे ताकि उसमें पानी जमा होने पर डेंगू का लारवा न हो। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों के एसएमओ को फॉगिंग करवाने, बुखार के मरीजों के सर्वे करवाने व जांच करने के आदेश जारी कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed