फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बाप बेटे के खिलाफ अर्बन एक्ट 1975 की धारा का उल्लंघन करने पर भूना थाना में मामला दर्ज

बाप बेटे के खिलाफ अर्बन एक्ट 1975 की धारा का उल्लंघन करने पर भूना थाना में मामला दर्ज

Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बाप बेटे के खिलाफ अर्बन एक्ट 1975 की धारा का उल्लंघन करने पर भूना थाना में मामला  दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
कुलां रोड पर कृषि योग्य भूमि में अवैध रूप से कॉलोनी काटने पर जिला नगर योजनाकार फतेहाबाद ने बाप बेटे के खिलाफ अर्बन एक्ट 1975 की धारा का उल्लंघन करने पर भूना थाना में मामला दर्ज करवाया है। डीटीपी कर्मबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि उपरोक्त दोनों ने कुलां रोड़ पर करीब एक एकड़ में कृषि योग्य भूमि में प्लाट काट कर लोगों को बेचे जा रहे थे। जिसकी सूचना नगर योजनाकार विभाग फतेहाबाद को मिली तो मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। जहां कॉलोनी कटी हुई थी और कुछ निर्माण भी चल रहा था। डीटीपी ने उन्हें कॉलोनी से संबंधित दस्तावेज मांगे को कागजात पूरे नहीं थे। जिस पर अधिकारी ने थाना भूना में भूना निवासी सर्जन व उसके पिता राजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। डीटीपी कर्मबीर सिंह ने बताया कि जिला में अवैध रूप से कॉलोनी काटने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी कृषि योग्य भूमि में अवैध रूप से कॉलोनी काटने की अधिकार नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अवैध कॉलोनी में निवेश करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed