{"_id":"5a2c21f24f1c1b8d698c0b0c","slug":"101512841714-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकवर्ड कमीशन में आरक्षण की पैरवी के लिए मलिक ने नहीं भेजा कोई पत्र : समैण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकवर्ड कमीशन में आरक्षण की पैरवी के लिए मलिक ने नहीं भेजा कोई पत्र : समैण
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैकवर्ड कमीशन में आरक्षण की पैरवी के लिए मलिक ने नहीं भेजा कोई पत्र : समैण
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। हरियाणा बैकवर्ड कमीशन में उन्ही नेताओं ने पैरवी पत्र भेजे हैं जो वास्तव में जाट आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि यशपाल मलिक ने कोई पत्र नहीं भेजा। यह जानकारी शनिवार को जारी एक बयान में हरियाणा के जाट नेता सुबे सिंह समैन ने दी है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर डाटा एकत्रित किया जा रहा है। लेकिन पहले जब आरक्षण दिया गया था तो ऐसा डाटा नही लिया गया था। दूसरी तरफ यशपाल मलिक के डाटा ना देने की बात पर हल्ला बोलते हुए समैन ने कहा कि यशपाल मलिक की जाट आरक्षण में कोई रूचि नहीं है। समैण ने कहा कि मलिक आरक्षण की पैरवी के लिए ना तो कोर्ट में और न ही कहीं कमीशन के सामने पेश हुआ है । सूबे सिंह समैण ने आरोप लगाते हुए कहा कि यशपाल मलिक ने करोड़ों रुपया अपने खातों में जमा किया हुआ है
इस दौरान सूबे सिंह ने कहा कि चौधरी अभय सिंह व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जो अपने को जाट नेता कहलाते थे जिन्होंने जाटों के दम पर राजनीति की है, उन्होंने भी यशपाल मलिक की रैली में जाकर अपना कद छोटा कर लिया है। इस दौरान सूबे सिंह ने कहा कि प्रदेश में पिछले समय में जो भी रैलिया हुई हैं वो महज धोखा रैलिया थीं। उन्होंने कहा कि कलायत में होने वाली जाट रैली धोखा रैली नहीं धोखा देने वालों के विरुद्ध रैली होगी। सूबे सिंह ने कहा कि यह रैली प्रदेश सरकार के खिलाफ होगी क्योकि सरकार ने हमें धोखा दिया है। सिंह ने कहा कि आरक्षण उनका हक है जिसे वे लेकर रहेंगे।