{"_id":"6054e0058ebc3e8ca31ac3f1","slug":"1006-elders-including-mla-got-vaccination-for-karona-fatehabad-news-rtk60069682","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक समेत 1006 बुजुर्गों ने लगवाया कारोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक समेत 1006 बुजुर्गों ने लगवाया कारोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
पॉलीक्लीनिक में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते विधायक दुड़ाराम।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ जिले में टीकाकरण अभियान ने भी तेजी पकड़ी है। 60 दिनों में जिले में 22798 पात्रों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। 12 हजार बुजुर्गों ने भी कोरोना से बचाव का टीका लगवा लिया है। हालांकि आंकड़ा अभी कम है।
बता दें कि जिले में करीब 1 लाख 10 हजार बुजुर्ग हैं। शुक्रवार को विधायक दुड़ाराम पॉलीक्लीनिक में टीका लगवाने के लिए पहुंचे। यहां पर विधायक को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल और उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी खुद मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले में 1119 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 39 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
60 दिनों में हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई पहली डोज 4314
स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई दूसरी डोज 3002
फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई पहली डोज 1345
फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई दूसरी डोज 424
बुजुर्गों ने लगवाई वैक्सीन 11954
गंभीर बीमारी से पीड़ितों ने लगवाई वैक्सीन 1859
शुक्रवार को इन लोगों ने लगवाया टीका
स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई पहली डोज 6
स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई दूसरी डोज 10
फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई पहली डोज 9
फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई दूसरी डोज 29
बुजुर्गों ने लगवाई वैक्सीन 1006
गंभीर बीमारी से पीड़ितों ने लगवाई वैक्सीन 98
एंटीबॉडी जांच के लिए विभाग लेगा रैंडम सैंपल
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बने है या नहीं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग रैंडम सैंपल लेगा। स्वास्थ्य विभाग उन लोगों के सैंपल लेगा जिन्हें वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीन की दो डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
पार्षद टीकाकरण के लिए बनाएंगे सूची
नागरिक अस्पताल फ्लू क्लीनिक के नोडल अधिकारी मेजर डॉ. शरद तुली ने नप प्रधान दर्शन नागपाल के साथ बैठक की। बैठक में टीकाकरण को लेकर मंथन किया गया। डॉ. तुली ने बताया कि पार्षदों को टीकाकरण अभियान से जोड़ा जाएगा। पार्षद अपने वार्ड में जाकर पात्रों को जागरूक करेंगे और सूची तैयार करेंगे जिन्हें अभी वैक्सीन नहीं लगी है।
कोट
कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। पात्रों को टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की जा रही है ताकि तीसरे चरण को पूरा किया जा सके।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।