फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 colonies of the city became legal, now facilities will be available

Fatehabad News: शहर की 10 कॉलोनियां हुईं वैध, सुविधाओं में होगी वृद्धि

Thu, 20 Mar 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
10 colonies of the city became legal, now facilities will be available
नगर परिषद का कार्यालय। संवाद
टोहाना। प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की 10 कॉलोनियों को वैध कर दिया है। इससे करीब दस हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कॉलोनियों के पास होने से आमजन में काफी खुशी है। प्रदेश सरकार ने कुल 37.302 एकड़ एरिया वैध किया है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार इंदिरा कॉलोनी एक्सटेंशन पार्ट एक जिसका क्षेत्र 2.82 एकड़, इंदिरा कॉलोनी एक्सटेंशन पार्ट दो जिसका क्षेत्र 3.13 एकड़, इंदिरा कॉलोनी पार्ट 4 जिसका क्षेत्र 3.77 एकड़, सावन विहार कॉलोनी एक्सटेंशन दो जिसका एरिया 5.26 एकड़ है को पास किया गया। इसके अलावा तूर नगर एक्सटेंशन 2 जिसका क्षेत्र 9.17 एकड़, कल्यान नगर एक्सटेंशन पार्ट दो जिसका क्षेत्र 1.45 एकड, पंजाबी कॉलोनी एक्सटेंशन दो जिसका क्षेत्र 1.77 एकड़, गिल्ला वाली ढाणी पार्ट दो जिसका एरिया 4.4 एकड़, सेंचुरी एन्क्लेव जिसका एरिया 0.932 एकड तथा सैनी कॉलोनी एक्सटेंशन पार्ट दो जिसका एरिया 4.60 एकड़ को पास किया गया है। संवाद
विज्ञापन


कॉलोनी में मिलेंगी अब ये सुविधाएं

प्रदेश सरकार ने जिन दस कॉलोनियों को पास किया है उनमें सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। जिसके तहत बिजली सेवा, सीवरेज व्यवस्था व पीने का स्वच्छ पानी के लिए पेयजल लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा भी हर सुविधा इस कॉलोनी भी दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश सरकार ने शहर की दस कॉलोनियों को पास किया था। जिसके बाद वहां आमजन को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं मिलनी शुरू हो चुकी हैं। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज व पानी की सप्लाई लाइन डाली जा रही है वहीं बिजली विभाग द्वारा बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार ने सबसे ज्यादा उनके वार्ड 23 में कॉलोनी के एरिया को अप्रूव किया गया है। जो पूरी तरह से जनता के लिए फायदेमंद है। इसके लिए मुख्यमंत्री व स्थानीय निकाय विभाग का आभार जताते हैं।


-राकेश कुमार, पार्षद वार्ड 23

-



सरकार द्वारा जिन कॉलोनियों को पास किया गया है इसके लिए वे प्रदेश सरकार का आभार जताते हैं। नगर परिषद द्वारा हर सुविधा सभी कॉलोनियों में दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने कुल 37.302 एकड़ एरिया वैध किया है।

-नरेश बंसल, चेयरमैन, नगर परिषद, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed