{"_id":"d6177cb3905b9f706167cc782b2ad28b","slug":"1-lacks-theft-from-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के बैग से उड़ाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के बैग से उड़ाए एक लाख रुपये
फतेहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस पर शहर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में भीवां बस्ती निवासी मेवा सिंह ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय के बाहर उसकी अटैचियों की दुकान है।
वीरवार को उसने जीटी रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा से एक लाख 6 हजार निकलवाए। उसने छह हजार तो अपने कोट की जेब में रख दिए और बाकी के एक लाख रुपये अपनी बाइक की के साथ लगे हुए कपड़े के बैग में डाल दिए।
मेवा सिंह का कहना है कि वो बैंक से निकल कर सीधा अपनी दुकान पर गया। वहां बैग खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बैग से रुपये गायब ते। मेवा सिंह ने वापस जाकर पूरे रास्ते को खंगाला लेकिन उसका पैसा कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन
लालबत्ती पर एक मिनट के लिए रोकी थी बाइक, युवक पर शक
मेवा सिंह ने सिटी एसएचओ दिनेश कुमार को बयान दर्ज कराते हुए यूनियन बैंक के बाहर खड़े एक युवक पर शक जताया। मेवा सिंह ने आरोप लगाया कि जब वो पैसे बैग में डाल रहा था तो बैंक के बाहर पहले से मौजूद लाल कमीज पहने एक युवक उसे लगातार देख रहा था।
मेवा सिंह के अनुसार उसके बैंक से निकलते ही वो युवक भी उसके पीछे बाइक पर आ रहा था। उसने बताया कि रेड सिग्नल के चलते उसने स्थानीय लालबत्ती चौक पर एक मिनट के लिए अपनी बाइक रोकी थी।
उसने अंदेशा जताया कि उक्त युवक ही उसका पैसा निकालकर फरार हो गया है।
बैंक के सीसीटीवी में साफ नहीं दिखी युवक की तस्वीर, आसपास के कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस
चोरी की सूचना मिलते ही शहर पुलिस ने सबसे पहले यूनियन बैंक के सीसीटीवी खंगाले। फुटेज के मुताबिक मेवा सिंह ने अपनी बाइक में पैसे रखकर जैसे ही वहां से निकले, ठीक पांच सेकेंड के बाद उक्त आरोपी भी बाइक पर सवार होकर मेवा सिंह के पीछे निकल गया।
पुलिस के मुताबिक बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज साफ नहीं होने के चलते युवक की तस्वीर नहीं आ रही। लिहाजा पुलिस अब यूनियन बैंक से लेकर लाल बत्ती तक आने वाले सभी सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विदेश में पढ़ रहे बेटे को भेजने थे पैसे
मेवा सिंह ने बताया कि उसका बेटे पिछले माह ही आस्ट्रेलिया में बीटेक करने गया है। आस्ट्रेलिया में उसके बेटे का कालेज दूर है तो उसने वहां पर लोकल चलने के लिए बाइक या स्कूटर लेना था।
जिसके लिए उसने अपने बेटे को पैसे भेजने थे। इसी के चलते मेवा सिंह वीरवार को यूनियन बैंक से एक लाख छह हजार निकलवाकर लाया था।
मेवा सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू करेंगे।
दिनेश कुमार, सिटी एसएचओ, फतेहाबाद ।