जींद: दुष्यंत चौटाला पहुंचे, किसानों और पुलिस में धक्कामुक्की शुरू, किसान बोले-डिप्टी सीएम वापस नहीं गए तो घुसेंगे जेजेपी कार्यालय में
अर्बन इस्टेट स्थित जजपा कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जींद पहुंच गए हैं। किसानों सुबह से ही डिप्टी सीएम के दौरे का विरोध करने यहां जमा हैं। जैसे ही दुष्यंत चौटाला पहुंचे, किसानों ने जोरदार नारेबाजी कर विरोध किया। किसानों की पुलिस से धक्कामुक्की शुरू हो चुकी है। किसान बेरिकेडिंग लांघ जजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे हैँ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भाजपा व जजपा नेताओं के विरोध के आह्वान के बीच उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दोपहर बाद पौने तीन बजे जींद पहुंच गए हैं। हालांकि उनको मंगलवार शाम के समय जींद आना था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव होने के कारण वे बुधवार को जींद पहुंचे। चौटाला के जींद आने के चलते सुबह से ही अर्बन इस्टेट स्थित जजपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। किसान भी यहां काफी संख्या में जुटे हैं। इस बीच किसानों ने एलान कर दिया है कि अगर दुष्यंत यहां से नहीं गए तो वे कार्यालय के अंदर घुस जाएंगे। किसानों ने जजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। हालांकि इस दौरान धक्कामुक्की में एक महिला पुलिसकर्मी बेहोश हो गईं।
बेहोश हुई महिला पुलिसकर्मी।
जेजेपी कार्यालय के बाहर मौजूद किसान।
इसके चलते अर्बन इस्टेट में जजपा कार्यालय के आसपास रहने वाले लोगों को भी आने-जाने में भारी परेशानी हुई। पुलिस ने बेरिकेडिंग खोल दी है। किसान अब जेजेपी कार्यालय के आगे जोरदार नारेबाजी कर दुष्यंत के जींद आने पर विरोध जता रहे हैं। किसान कह रहे हैं कि उनकी दिवाली खराब हो गई है। अब वे दुष्यंत को भी दिवाली नहीं मनाने देंगे। पुलिस उन्हें जेजेपी कार्यालय में घुसने से रोक रही है।
विरोध को देखते हुए तैनात पुलिस बल।
ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार की नई नीति: अब प्रदेश में भूमि का बाजार मूल्य करेगी कमेटी
वहीं, दुष्यंत चौटाला दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे जींद पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए खुद एएसपी नीतीश अग्रवाल मौके पर तैनात रहे। दूसरी ओर किसान भी खटकड़ टोल से विरोध के लिए चले थे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश जिला प्रवक्ता रामराजी ढुल ने बताया कि पुलिस रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन किसान विरोध जारी रखेंगे।
पार्क में हुक्के की तैयारी करता बुजुर्ग किसान।
पुलिस की ओर से क्रेन से मंगवाया गया वज्र वाहन
पूर्व विधायक भाग सिंह छातर के निवास के बाहर तैनात पुलिस बल। छातर के घर दुष्यंत चौटाला का चाय का कार्यक्रम रखा गया था। जहां वे सबसे पहले पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका यहां फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
जेजेपी कार्यालय के बाहर जुटे किसान
जजपा कार्यालय के बाहर उग्र किसान।