फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   farmers warn to oppose the youth convention of jjp, heavy police force deployed in jind

जींद: किसानों के विरोध की चेतावनी के बाद बदली युवा जजपा सम्मेलन की जगह, भारी पुलिस बल तैनात

Wed, 25 Aug 2021 11:27 AM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 25 Aug 2021 11:27 AM IST
सार

किसानों द्वारा विरोध का ऐलान करने के बाद जेजेपी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अर्बन इस्टेट में जेजेपी कार्यालय के आसपास काफी संख्या में लोग रहते हैं, इनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपने घरों की ओर जाने वाले लोगों को भी कड़ी पूछताछ के बाद ही आगे जाना दिया गया।

विज्ञापन
farmers warn to oppose the youth convention of jjp, heavy police force deployed in jind
जींद में तैनात पुलिस बल - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों द्वारा विरोध करने की चेतावनी के बाद जेजेपी युवा सम्मेलन का स्थान जाट धर्मशाला से बदलकर पार्टी कर्यालय में कर दिया गया है। किसानों द्वारा विरोध का ऐलान करने के बाद जेजेपी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि सम्मेलन में जेजेपी की तरफ से कोई मंत्री या पार्टी का बड़ा नेता शिरकत नहीं कर रहा है, लेकिन युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि युवा जेजेपी द्वारा एक सप्ताह पहले ही कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। इसके बाद खटकड़ टोल पर आंदोलन कर रहे किसानों ने एसडीएम दलबीर सिंह से मिलकर कार्यक्रम नहीं करने या किसी बड़े नेता के नहीं आने की मांग की थी। किसानों ने कहा है कि यदि कोई बड़ा नेता आया तो वे हर हाल में उसका विरोध करेंगे। ऐसे में युवा जेजेपी ने कार्यक्रम को पार्टी कार्यालय में करने का फैसला लिया है। इसके चलते सुबह से ही अर्बन इस्टेट स्थित जेजेपी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन



हालांकि अर्बन इस्टेट में जेजेपी कार्यालय के आसपास काफी संख्या में लोग रहते हैं, इनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपने घरों की ओर जाने वाले लोगों को भी कड़ी पूछताछ के बाद ही आगे जाना दिया गया। युवा जिलाध्यक्ष बिट्टू नैन के अनुसार किसान उनके अपने हैं और यह कोई सरकारी नहीं, संगठन का कार्यक्रम है। ऐसे में इसका विरोध नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

अभी तक किसी बड़े नेता के आने की सूचना नहीं है। लगातार कार्यक्रम पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई बड़ा नेता आता है तो पहले से किए गए ऐलान के अनुसार विरोध होगा। अब जेजेपी भी भाजपा की तरह ही किसानों को उकसाने का काम कर रही है। यह सही नहीं है। इस प्रकार के कार्यक्रम नहीं होने चाहिए।

सतबीर पहलवान, किसान नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed