फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers engaged in lines since morning for DAP fertilizer in Jhajjar

डीएपी के लिए मारामारी: झज्जर में सुबह से लाइनों में लगे किसान, पुलिस की मौजूदगी में बंट रही खाद

Sat, 30 Oct 2021 02:25 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 02:25 PM IST
सार

झज्जर में सुबह से ही किसान यूरिया खाद लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। इनके साथ काफी संख्या में महिलाएं भी खाद लेने के लिए अनाज मंडी पहुंची हैं। पुलिस की मौजूदगी में डीएपी खाद बांटा जा रहा है। इसके बाद भी किसान संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करे। उनकी फसल बुआई में देरी हो रही है।

विज्ञापन
Farmers engaged in lines since morning for DAP fertilizer in Jhajjar
पुलिस की मौजूदगी में बंट रही खाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झज्जर शहर की अनाज मंडी में खाद बिक्री केंद्र पर शनिवार को 700 बैग डीएपी पहुंचा है। पुलिस की मौजूदगी में डीएपी खाद का वितरण हो रहा है। सुबह के समय अपनी बारी आने के इंतजार में किसानों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई थी। उसके बाद खाद बिक्री केंद्र के कर्मचारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और किसानों की लाइनें लगवाई गईं। महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई हुई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-किसानों और दिल्ली पुलिस में बनी सहमति: बहादुरगढ़ में कुछ देर में खुल जाएगा टीकरी बॉर्डर का थोड़ा सा रास्ता
विज्ञापन


रात के समय भी करीब 10 बजे तक कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया है। इस समय सरसों की बिजाई का कार्य चल रहा है। किसान गेहूं की बिजाई की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। झज्जर की अनाज मंडी में सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर लंबी लाइनें खाद लेने के लिए लगी हुई हैं और घंटों इंतजार के बाद एक-एक किसान को दो-दो खाद के कट्टे वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-वेदप्रकाश मर्डर केस: झज्जर के आंबेडकर चौक पर धरना जारी, एसपी को मौके बुलाने की मांग पर अड़े व्यापारी

किसानों से अपील है कि वे खाद को लेकर मारामारी न करें। गेहूं के सीजन में खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी। खाद की धीरे-धीरे आवक हो रही है।
-इंद्र सिंह, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed