{"_id":"617cf331c371dd6e563582c3","slug":"in-the-case-of-murder-and-snatching-traders-protested-at-ambedkar-chowk-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदप्रकाश मर्डर केस: झज्जर के आंबेडकर चौक पर धरना जारी, एसपी को मौके बुलाने की मांग पर अड़े व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वेदप्रकाश मर्डर केस: झज्जर के आंबेडकर चौक पर धरना जारी, एसपी को मौके बुलाने की मांग पर अड़े व्यापारी
Sat, 30 Oct 2021 12:54 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:54 PM IST
सार
झज्जर के वेदप्रकाश मर्डर मामले और छीनाझपटी के विरोध में व्यापारियों ने झज्जर के आंबेडकर चौक पर धरना दिया। डीएसपी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े व्यापारी व शहरवासी नहीं माने। कहा कि बदमाश बेखौफ वारदात कर रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही।
विज्ञापन
व्यापारियों से बात करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रात के समय पुराने बस स्टैंड पर हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या करने व एक दुकानदार से थैला छीनने के मामले से आक्रोशित व्यापारी शहर के आंबेडकर चौक पर धरना दे रहे हैं। धरने की सूचना मिलने पर डीएसपी राहुल देव मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एसपी को मौके पर बुलाने और ठोस आश्वासन देने के बाद ही धरना उठाने की मांग पर अड़े हैं। करीब 3 घंटे से शहर के व्यापारी आंबेडकर चौक पर धरना देकर बैठे हुए हैं। पुलिस के अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-रोहतक में छापामारी: सवा माह से महम में चल रही अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी, पांच ट्रक अवैध शराब यहां से हो चुकी सप्लाई
विज्ञापन
फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भी परिजनों व शहरवासी अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। डीएसपी बार-बार उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार की रात को शहर के पुराने बस स्टैंड में वेदप्रकाश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-डेंगू का कहर: हरियाणा में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, रोजाना मिल रहे 378 नए मरीज, आंकड़ा 5377 पार
रात के समय हुई वारदात को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-राहुल देव, डीएसपी, झज्जर