{"_id":"bd0c8084c233ad085a1b4bd29818d723","slug":"woman-raped-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखाकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू दिखाकर युवती से दुष्कर्म
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Sun, 06 Oct 2013 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने चाकू की नोंक पर डरा-धमकाकर एक युवक पर दुष्कर्म करने एवं दूसरे युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह एक वर्कशॉप में बतौर हेल्पर नौकरी करती है। गली नंबर-54 में शनिवार शाम उसका जानकार अरुण अपनी मोटरसाइकिल पर एक और लड़के को साथ लेकर आया।
विज्ञापन
अरुण के साथ वाले लड़के ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और धमकाते हुए चुपचाप मोटरसाइकिल पर बैठने को कहा। वह डर के मारे मोटरसाइकिल पर बैठ गई।
इसके बाद दोनों उसे अरुण के कमरे पर ले गए। वहां अरुण ने उससे दुष्कर्म किया। अरुण का दोस्त भी जबरदस्ती करने लगा तो वह उसके कमरे से भागकर पैदल अपने मकान पर पहुंची।
विज्ञापन