{"_id":"e716bed059df0ecb0da296e6ff95e87d","slug":"the-ambulance-came-an-hour-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटेभर बाद आई एंबुलेंस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटेभर बाद आई एंबुलेंस
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Oct 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
बीके अस्पताल प्रबंधन अपनी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं ला रहा। बीके की इमरजेंसी में ईस्माइलपुर निवासी भारती 15 अक्तूबर को भर्ती कराई गई थी। उसकी 16 अक्तूबर को ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। इसके बाद मंगलवार को उसकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
भारती ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस के लिए वह अपने वार्ड में इंतजार कर रही थी कि इसी बीच एक कर्मचारी ने आकर उससे कहा कि यहां से जाओ। भारती नेे नर्स को बताया कि वह एंबुलेंस का इंतजार कर रही है। जैसे ही एंबुलेंस आ जाएगी, वह चली जाएगी।
विज्ञापन
लेकिन नर्स ने उसकी एक न सुनी और उसे वार्ड से निकाल दिया। इसके बाद भारती नवजात को लेकर इमरजेंसी के बाहर खड़ी रही। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मिली। इस संबंध में पीएमओ एमएम शर्मा ने कहा कि कई बार एंबुलेंस आने में देर हो जाती है। फिर भी बात संज्ञान में आने पर स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन