{"_id":"433094e1a6f3b1d8a41884fb49b1ed21","slug":"neonatal-death-in-bk-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके अस्पताल में नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके अस्पताल में नवजात की मौत
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Wed, 23 Oct 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीके अस्पताल के निक्कू (नेटल इंटेसिव केयर यूनिट) में बुधवार को एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी निवासी रेनू को मंगलवार शाम प्रसव के लिए लाया गया था। उसके पति राजेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह 3.55 बजे उसकी बच्ची का जन्म हुआ। जन्म के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का वजन कम है और उसे कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं। बच्ची की हालत सुबह 7.00 बजे बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने बच्ची की देखभाल करने को कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
राजेंद्र ने आरोप लगाया कि काफी कहासुनी के बाद डॉक्टर ने बच्ची को एक घंटे बाद दिल्ली के लिए रेफर किया। इसके बाद एंबुलेंस लेने में उसे करीब 45 मिनट का समय लगा। इसी दौरान उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। राजेंद्र ने कहा कि अगर सही समय पर उसकी बेटी को इलाज मिल जाता तो वह बच सकती थी। इस बारे में पीएमओ डॉ. एमएम शर्मा ने बताया कि शिकायत लिखित नहीं आई है लेकिन जो जानकारी मिली है उसके आधार पर मामले की जांच होगी।
विज्ञापन