{"_id":"139-41800","slug":"Faridabad-41800-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजी की सवारी पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजी की सवारी पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा
Faridabad
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। इस बार शहर में दशहरा पर्व को कुछ खास बनाने की तैयारी हो रही है। लंका एवं रावण दहन के दिन निकलने वाली राम जी की सवारी पर आसमान से फूलों की बारिश करवाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया जाएगा।
यह अनूठा काम एक नंबर मार्केट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर (बन्नूवाल) की ओर से किया जाएगा। एक व्यापारी भक्त ने दो दिन निकलने वाली शोभायात्रा में फूल बरसाने के लिए हेलीकॉप्टर लाना तय किया है। इस भक्त ने इसकी मनौती मांगी थी। मंदिर कमेटी के प्रधान राजेश भाटिया ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि हेलीकॉप्टर लाने के लिए जिला प्रशासन को बृहस्पतिवार तक आवेदन कर देंगे। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को नगर निगम मुख्यालय के साथ स्थित दशहरा मैदान में लंका दहन एवं 13 को रावण और उसके कुनबे का दहन होगा। इसके लिए दोनों दिन श्रीरामजी की सवारी एक नंबर हनुमान मंदिर से दोपहर बाद 3:30 बजे से निकाली जाएगी। इसी पर दोनों दिन हेलीकॉप्टर आधे घंटे तक फूलों की बारिश करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पहली बार होगा, जब दशहरा पर हेलीकॉप्टर का प्रयोग होगा।
-------------
रावण के पुतले की पलकें झपकेंगी
-इस मंदिर की ओर से एक नंबर में ही 85 फुट ऊंचा रावण बनवाया जा रहा है। खासियत यह होगी कि इसकी पुतलियां हिलेंगी और पलकें झपकेंगी। दोनों हाथ ऊपर-नीचे हाेंगे। पुतले में मशीन लगाकर इसका इंतजाम किया जाएगा। कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 65-65 फुट के होंगे। इन पुतलों के साथ भ्रष्टाचार और महंगाई का भी दहन होगा।
विज्ञापन
-----------
-दशहरा पर्व पर एक नंबर से लेकर दशहरा मैदान तक के रूट पर करीब पांच हजार भगवा ध्वजा फहराए जाएंगे। लगभग 18 फुट ऊंचे और 30 फीट चौड़े 22 गेट बनाए जाएंगे।