फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ये तो ‘बेईमान’ निकले गुरुजी

ये तो ‘बेईमान’ निकले गुरुजी

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्कूलों में बच्चों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाले गुरुजी ने ही ऐसा गड़बड़झाला कर दिया कि प्रशासन चाहकर भी उन पर कार्रवाई से नहीं बच पा रहा है। फर्जी बीपीएल कार्ड बनाने के मामले में 14 शिक्षकाें पर आरोप तय हो गए हैं। इनके खिलाफ केस चलेगा।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से इन 14 शिक्षकाें के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की तैयारी की जा रही है। इनमें से तीन शिक्षक रिटायर भी हो चुके हैं, जबकि तीन का ट्रांसफर हो चुका है। इन लोगों ने शहरी क्षेत्र में सर्वे करके गलत तरीके से अपने जानकारों के बीपीएल कार्ड बनवा दिए थे, जोकि इसके लिए पात्र नहीं थे।
विज्ञापन

तत्कालीन उपायुक्त डॉ. राकेश गुप्ता ने एडीसी प्रदीप गोदारा को फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों की लिस्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा था। जांच में करीबन 6,688 बीपीएल कार्ड धारक फर्जी निकले। इसमें 5,294 बीपीएल कार्ड शहरी क्षेत्र के, जबकि 1,394 कार्ड धारक ग्रामीण क्षेत्र के शामिल थे। इन सभी कार्ड धारकाें के नाम लिस्ट से काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों के नाम काटे जाने के बाद उनसे सुविधाएं वापस लिए जाने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकार लगाते हुए फर्जी कार्ड धारकों से न केवल सुविधाएं वापस लेने, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए। इसके अलावा जिन लोगों द्वारा बीपीएल कार्ड के लिए सर्वे किया गया था, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी हुए थे।


जिन शिक्षकाें के खिलाफ आरोप तय हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप गोदारा, एडीसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed