{"_id":"139-27683","slug":"Faridabad-27683-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएड छात्रों ने किया नेशनल हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएड छात्रों ने किया नेशनल हाइवे जाम
Faridabad
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। डिप्लोमा इन एजूकेशन (डीएड) विद्यार्थियों की इंटर्नशिप रद्द करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएड छात्रों ने बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम करीब आधा घंटा चला। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस और छात्रों में धक्का मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस एक कार्यकर्ता को उठाकर चौकी ले गई, लेकिन वहां पर छात्रों के प्रदर्शन के बाद उसे छोड़ दिया गया।
कई दिनों से डीएड विद्यार्थियाें की इंटर्नशिप रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में डीएड के करीब 250 से अधिक विद्यार्थी बल्लभगढ़ स्थित बस अड्डे पर एकत्र हुए। इस जगह पर विद्यार्थियों को पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सह मंत्री सुनील भारद्वाज ने संबोधित किया। उसके बाद विद्यार्थियों की सहमति से राष्ट्रीय राजमार्ग दो को जाम करने का निर्णय लिया। सुबह करीब 9.30 बजे सरकार विरोधी नारेबाजी लगाते हुए विद्यार्थी सड़क पर उतर आए और दिल्ली-मथुरा हाइवे पर जाम कर दिया। यह जाम दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाया गया। जाम की सुचना मिलते ही पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने विद्यार्थियों से जाम को खोलने का आग्रह करने लगी। लेकिन आक्रोशित विद्यार्थी अपनी मांग को लेकर अड़े रहे।
जब जाम खुलवाने का प्रयास किया गया तो पुलिस व विद्यार्थियों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई। आखिर में पु़लिस जाम खुलवाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सहमंत्री सुनील भारद्वाज को मौके से उठा कर चौकी ले आई। यह देख विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़कर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अंत में सुनील भारद्वाज को छोड़ दिया गया और तब जाकर विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन
सुनील भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थियों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता है। तब तक इसी प्रकार से प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार 25 नंवबर को रोहतक में रैली का आयोजन किया गया है। जहां पर सरकार की शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।