{"_id":"139-27641","slug":"Faridabad-27641-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का लेखा सिस्टम ठीक कराने की मांग पर जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का लेखा सिस्टम ठीक कराने की मांग पर जुलूस
Faridabad
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। नगर निगम के लेखा सिस्टम को ठीक करने की मांग को लेकर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन इंपलाइज फेडरेशन से जुड़े कर्मियों ने बृहस्पतिवार को बीके से नीलम एवं नीलम से बीके चौक तक जुलूस निकाला। निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके निगमायुक्त डी. सुरेश को ज्ञापन दिया। लेखा सिस्टम को ठीक करने की मांग को लेकर एक माह से कर्मचारियों का धरना चल रहा है।
फेडरेशन के अध्यक्ष धन सिंह अत्री एवं महासचिव रतनलाल रोहिल्ला ने कहा कि निगम में भारी पैमाने पर दलाल संस्कृति फैल गई है। हालत यह हो गई है कि कर्मचारियों के स्थानांतरण से लेकर ठेकेदारों व सप्लायरों की अदायगी तक इन दलालों के मार्फत हो रही है। निगम के खजाने को कुछ लोग लूट रहे हैं। इसकी बदनामी नियमानुसार काम करने वाले अभियंताओं व कर्मचारियों को झेलनी पड़ रही है।
नगर निगम इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव अशोक कुमार रावत ने एक माह से चल रहे धरने के प्रति उदासीन रवैया अपनाये जाने पर निगमायुक्त, प्रशासनिक अधिकारी और लेखा शाखा के अधिकारियों की आलोचना की है। कर्मचारी नेताओं ने कहा है कि यदि निगम प्रशासन अब भी नहीं जागा तो कर्मचारी मजबूर होकर काम-काज बंद कर देंगे।