{"_id":"139-27460","slug":"Faridabad-27460-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने मासूम को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने मासूम को मारी टक्कर, मौत
Faridabad
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी की 22 फुट रोड पर घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची को एक बाइक सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पर्वतीय कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम उसकी पौत्री निपांसी 22 फुट रोड पर घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए वहां से निकला, जिस कारण उसका बच्ची पर ध्यान नहीं गया और बाइक की सीधी टक्कर उस मासूम को जाकर लगी। टक्कर लगते ही मासूम बुरी तरह से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद वह तुरंत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।