फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कलाकार हुई टॉपलैस, शो में छाया सन्नाटा

कलाकार हुई टॉपलैस, शो में छाया सन्नाटा

Sat, 06 Oct 2012 12:00 PM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sat, 06 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में टैटू कन्वेंशन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देखने वाले दंग रह गए। फायर शो के दौरान स्पेन की एक कलाकार ने डांस के दौरान अचानक अपने ऊपरी वस्त्र उतार दिए। महिला कलाकार अपने निचले वस्त्र भी उतारने जा रही थी, लेकिन उसे रोककर तुरंत फायर शो रद्द कर दिया गया। इस वाकये के बाद महिला कलाकार को कपड़े पहनाकर वहां से ले जाया गया। इस घटना के बाद आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस के कन्वेंशन सेंटर में इंडिया इंटरनेशनल टैटू कन्वेंशन की शुरुआत शुक्रवार से हुई। सात अक्तूबर तक चलने वाले कन्वेंशन में देश-विदेश के टैटू कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। सुबह 11 बजे कन्वेंशन का विधिवत शुभारंभ होने के बाद शाम को फायर शो का कार्यक्रम शुरू हुआ। स्पेन की फायर शो कलाकार सोफिया डिसग्रेट पेट तक टॉप और कट वाली शार्ट (स्विमिंग सूट की तरह) पहने थी। डांस करते-करते उसने दर्शकों की ओर पीठ की और टॉप उतार दिया।
विज्ञापन

अचानक आयोजन स्थल पर सन्नाटा गया। इसके बाद उसने डांस के दो-तीन स्टैप भी लिए। जैसे ही उसके हाथ शार्ट की ओर बढ़े आयोजक वहां पहुंच गए और म्यूजिक रुकवाकर उसे टॉप पहना वहां से ले गए। इस घटनाक्रम के बाद फायर शो रद्द कर दिया गया जबिक टैटू कन्वेंशन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जो कुछ हुआ है वह शर्मनाक है। पूरी जानकारी कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
-बलराज सिंह मोर, जिला उपायुक्त।

क्या कहते हैं आयोजक
फायर शो होना था। विदेशों में फायर शो में कपड़े उतारकर मुंह से केमिकल के साथ शरीर पर आग फेंकी जाती है। लेकिन यहां कपड़े उतारने जैसा कोई कार्यक्रम नहीं था। सोफिया शायद यह नहीं जानती थी कि हमारे देश में इस तरह कपड़े उतारे नहीं जाते। वैसे भी सोफिया ने पूरी तरह कपड़े नहीं उतारे थे।

आलोक सोनी, आयोजक

यह अश्लीलता नहीं : सोफिया
फरीदाबाद। फायर शो के दौरान हुई घटना को सोफिया अश्लीलता नहीं मानती हैं। इस समूचे घटनाक्रम के बाद सोफिया ने बताया कि यह तो एक डांस था। फायर शो के दौरान अक्सर ऐसा होता है। इसमें कोई अश्लीलता नहीं है।

टैटू कन्वेंशन से इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर किसी तरह की कोई शिकायत आती है तो आयोजकाें पर कार्रवाई की जाएगी।
-जितेश कुमार, थाना सूरजकुंड प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed