फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   engine track down , Train late

पटरी से उतरा इंजन, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

Sun, 15 Sep 2013 11:52 PM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Sun, 15 Sep 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
engine track down , Train late
हरियाणा के जिले कैथल के इलाके ढांड में रविवार की सुबह इंजन के पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात ठप हो गया। इसके कारण सुबह जींद से कुरुक्षेत्र जा रही यात्री गाड़ी कैथल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


इस गाड़ी में सवार यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतर यात्री अन्य वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य के लिए निकलते हुए नजर आए।

ढांड में करीब साढ़े 5 बजे मालगाड़ी को छोड़कर भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में जा रहा रेल का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने तत्काल विभाग के उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


मालगाड़ी के डिब्बे पटरी पर खड़ा होने के कारण करीब साढ़े 6 बजे जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली सवारी रेलगाड़ी को कैथल रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया।

इसके बाद इसी गाड़ी के लिए इंजन कैथल से ढांड लाया गया और इंजन की सहायता से मालगाड़ी के डिब्बों को दूसरी पटरी पर लाया गया और इंजन कैथल की तरफ रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 2 घंटे की दूरी के बाद करीब साढ़े 8 बजे सवारी रेलगाड़ी ढांड पहुंची। पटरी से नीचे उतरे इंजन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए पानीपत से राहत इंजन बुलाया गया और उसकी सहायता से इंजन को पटरी पर लाने का काम जारी था।

यात्रियों को हुई परेशानियां
उधर ढांड में पटरी पर रेलगाड़ी होने के कारण जींद से सुबह कुरुक्षेत्र जाने वाली यात्री गाड़ी को कैथल रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। जहां यात्रियों को करीब दो घंटे तक लंबा इंतजार करना पड़ा।


इस दौरान रेलवे स्टेशन पर शौचालयों की हालत और पानी की कमी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ढांड में रेल आते न देख यात्री मजबूरी में बस स्टैंड की तरफ रवाना हो रहे थे।

इसके अलावा ग्योंग, टीक, पबनावा सहित कुरुक्षेत्र तक स्थित रेलवे स्टेशनों पर लोग गाड़ी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed