{"_id":"c0e39fd152309f78231b668361cc9625","slug":"dumper-hit-bike-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर और बाइक की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर और बाइक की टक्कर में एक की मौत
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 14 Jan 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद यूपी के रहने वाले 25 वर्षीय धर्म प्रकाश व मुन्ना खान डंपर के पुराने टायरों की खरीद फरोख्त करते हैं। सोमवार शाम को वह टायर खरीदने के सिलसिले में पाली क्रेशर जोन आए हुए थे।
विज्ञापन
सोमवार की रात वह वापस घर जा रहे थे। जैसे ही वे पाली क्रेशर जोन से थोड़ा आगे निकले एक डंपर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में धर्म प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुन्ना खान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जबकि घायल मुन्ना खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारी भीम सिंह छाबड़ी ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है।