फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   depender challenged modi

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मोदी को ललकारा

Sun, 29 Sep 2013 12:06 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
depender challenged modi
सीएम आवास पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गुजरात को हरियाणा का मुकाबला करना है तो गन्ने के रेट में करे। मुकाबला बुढ़ापा पेंशन और दिहाड़ी में करे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन इस समय 650 और 750 रुपये महीना दी जा रही है। पेंशन में बढ़ोतरी का संकेत देते हुए सांसद ने कहा कि अभी इसमें कुछ और हो सकता है। गुजरात में पेंशन केवल 350 रुपये है।  
विज्ञापन


किसानों ने शनिवार को गन्ने का देश में सर्वाधिक रेट 301 रुपये प्रति क्विंटल देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सम्मान किया। उन्होंने सीएम को पगड़ी पहनाकर, गन्ने देकर, फूल पहनाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में डीजल, पेट्रोल सबसे सस्ता है। बिजली सबसे सस्ती है। किसानों, गरीबों के लिए इस सरकार ने बहुत कुछ किया है। एनडीए सरकार में गन्ने का रेट सिर्फ 7 रुपये बढ़ा था जबकि कांग्रेस राज में 184 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया है। बिजली के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि थोडे़ ही दिनों बाद बिजली में भी ठाठ करवा देंगे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि
हजारों की संख्या में पहुंचे किसानों से साफ है कि लोगों में सरकार के प्रति कितना उत्साह है। किसान ढोल, बाजा, बीन पर नाचते हुए सीएम आवास पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला, पूर्व स्पीकर डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, शाहाबाद के विधायक अनिल दंतोड़ी ने किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को किसानों का मसीहा बताया। बिजली के 1200 करोड़ रुपये, किसानों के 800 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की याद दिलवाई। यह भी याद दिलवाया कि किसानों को जेल ले जाने का कानून समाप्त कर दिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुलतान सिंह जाडौला, विधायक धर्म सिंह छोक्कर, पूर्व विधायक आईजी शेर सिंह, रमेश गुप्ता, दिल्लू राम, राजरानी पूनम, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी कई जिलों के कांग्रेस प्रधान, पदाधिकारी मौजूद थे।


जब स्टेज पर गन्ने चूपने लगे मुख्यमंत्री, दीपेंद्र और सुरजेवाला
मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के लिए किसान अपने साथ गन्ने लेकर पहुंचे थे। सम्मानित होने के बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गन्ना चूपना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि गन्ने में मिठास नहीं है। उन्हें दोबारा गन्ना दिया, साथ मेें मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने भी गन्ने चूपने शुरू कर दिए। बाद में प्रो. वीरेंद्र ने बताया कि अगेती किस्म के गन्ने चूपने के बाद सांसद ने मीठा बताया है।

मैं कैसे धन्यवाद करूं, सीएम मेरे पापा हैं
प्रो. वीरेंद्र ने मंच से कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बोलने से मना कर दिया है। दीपेंद्र ने कहा, ‘दरअसल मैं इसलिए नहीं बोलना चाहता था क्योंकि सीएम मेरे पापा हैं। मगर अब मैं बोल रहा हूं तो सांसद के नाते। गन्ने का सर्वाधिक भाव देने पर मैं भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं।’

प्रवासियों को हरियाणा के विकास में भागीदार बनाएंगे
चंडीगढ़। हरियाणा में प्रवासियों को सुविधाएं प्रदान करने और विकास में भागीदार बनाने के लिए ‘प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना ’ को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में यह निर्णय हरियाणा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की एक बैठक में लिया गया है। बैठक में बताया गया कि देश और विश्व के विभिन्न भागों में हरियाणा के लोग बड़ी संख्या में स्थानांतरित हुए है। ज्यादातर लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की है। प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को अपनी मूल जड़ों से जोड़ने को प्रोत्साहित करना है और अपने आसपास के गांवों और कस्बों में विकास के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा, कुछ लोगों ने अपने पैतृक गांवों के कल्याण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दिया है जैसे कि स्कूल भवन का निर्माण, अस्पताल और धर्मशालाओं का भी निर्माण शामिल है।



बैठक में हुड्डा ने जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने की मंजूरी भी प्रदान की है, जिसके तहत प्रवासियों द्वारा विकास परियोजनाओं के  प्रस्तावों को प्राप्त किया जाएगा। कमेटी यह भी निर्णय लेगी की कि सबंधित कार्य सरकार द्वारा या किसी और अन्य एजेंसी द्वारा करवाया जाए। जिला स्तर की सोसाइटी के कार्यक्रमाें के देखरेख के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय सेल भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed