फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Woman cheated of lakhs in Panipat of Haryana

Panipat: पूर्व मंत्री की सास से 15.60 लाख की ठगी, कनाडा में रह रहे भतीजे के नाम पर फोन कर खाते में डलवाए रुपये

Sat, 21 Jan 2023 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 11:20 PM IST
सार

ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ठग ने पीड़िता से पहले इलाज कराने के नाम पर, फिर वीजा और अंत में टिकट कराने के नाम पर खाते में रुपये ट्रांसफर कराए।

विज्ञापन
Woman cheated of lakhs in Panipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कनाडा में 20 साल से रह रहे भतीजे के नाम पर ठग ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू की सास और सेवानिवृत्त जेबीटी (शिक्षिका) से 15.60 लाख की ठगी कर ली। ठग ने पीड़िता से पहले इलाज कराने के नाम पर, फिर वीजा और अंत में टिकट कराने के नाम पर खाते में रुपये ट्रांसफर कराए।

विज्ञापन


ठगी का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसके असल भतीजे से बातचीत हुई। भतीजे ने कहा कि उसने कोई रुपये नहीं मंगाए, न ही उसे रुपयों की जरूरत है। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 13-17 निवासी दर्शना देवी पत्नी धर्मपाल देशवाल ने बताया कि वह जेबीटी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उसके पति धर्मपाल देशवाल और उनके एक अन्य साथी जगदीश सिंह तीनों ही एक साथ एक स्कूल में पढ़ाते थे। उनका आपस में आना जाना भी लगा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश का एक बेटा काला जेपी 20 साल से कनाडा में रह रहा है। 10 जनवरी 2023 को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। उसके बाद व्हाट्सएप कॉल आई कि आपका रिश्तेदार बोल रहा हूं। उसने खुद का नाम काला जेपी बताया और घर-परिवार का हाल जानने के बाद ढाई लाख रुपये की मदद मांगी।

कहा कि भारत में किसी जानकार का ऑपरेशन होना है। इस पर उन्होंने दिए गए खाते में रुपये डलवा दिए। उसके बाद कॉल कर वीजा लगने के नाम पर और फिर इमरजेंसी बताकर 15.60 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। दर्शना देवी ने बताया कि उसके पास 14 जनवरी को जेपी का कॉल आया।


इस दौरान बातचीत में ठगी का खुलासा हुआ। पीड़िता ने बताया कि उसके पास खाते में महज 10 हजार रुपये थे। बाकी रुपये उसने ठेकेदार, जान-पहचान के लोगों से उधार लेकर ट्रांसफर कराए थे। इस संबंध में सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed