फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   withdrawal of money by Fraud from womans account in Sonipats Gohana

सोनीपत: गोहाना में महिला के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले 2.91 लाख रुपये

Tue, 09 Nov 2021 01:17 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत) Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 01:17 PM IST
सार

  • सोनीपत के गोहाना में महिला से की गई धोखाधड़ी
  • पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
  • महिला के खाते में आ रही थी पति की पेंशन

विज्ञापन
withdrawal of money by Fraud from womans account in Sonipats Gohana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

बैंकों के खातों से धोखाधड़ी कर पैसे निकलने के मामले थम नहीं रहे हैं। आए दिन सोनीपत जिले में लगातार कहीं न कहीं आम जनता के पैसे बैंक खातों से निकाले जा रहे हैं। पुलिस विभाग की तरफ से अभी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ताजा मामला गोहाना के आदर्श नगर की रहने वाली विधवा महिला फूलवती के साथ हुआ है। उनके खाते से धोखाधड़ी करके 2,91,858 रुपये निकाल लिए गए। महिला ने धोखाधड़ी की शिकायत गोहाना सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: निजी शैक्षणिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी एक वर्ष की छूट
विज्ञापन


महिला ने शिकायत दी है कि मेरा गोहाना के स्टेट बैंक में खाता है और मेरे मृतक पति रिटायर मास्टर रघबीर की पेंशन लगातार खाते में आ रही थी। जिसमें अभी तक कुल जमा राशि 2,91,858 थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे साथ धोखाधड़ी करके उस राशि को निकाल लिया है। मेरे पास किसी का भी कोई फोन नहीं आया। लेकिन फिर भी मेरे खाते से पैसे निकाले गए हैं। गोहाना सिटी थाना प्रभारी ने शिकायत लेते हुए महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके महिला के पैसे दिलवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed