फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   13 police personnel honored with letters of appreciation.

Panchkula News: 13 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Tue, 06 Oct 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
13 police personnel honored with letters of appreciation.
पंचकूला। पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक जनरल परेड हुई। डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों ने दौड़ और ड्रिल का प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसीपी ने थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और मुंशियों के साथ पुलिसिंग की साप्ताहिक समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने लंबित मामलों और शिकायतों की नियमित समीक्षा, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तथा किरायेदारों की वेरिफिकेशन के निर्देश दिए। हॉटस्पॉट पर सीसीटीवी बढ़ाने, जमानत पर बाहर आए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा पर जोर दिया। बेहतर कार्य करने वाले 13 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र दिए गए।
विज्ञापन

इनमें कालका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, महिला पीएसआई रितू, प्लाटून कमांडर लेडी एएसआई शिवानी और पीएसआई मनोज समेत अन्य शामिल रहे। डीसीपी ने ईआरवी और राइडर पुलिसकर्मियों को रिस्पांस टाइम बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed