फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A father and son have been arrested while driving in cars bearing government number plates and stickers reading "Government of India."

Panipat News: सरकारी नंबर प्लेट और भारत सरकार नाम के स्टीकर लगी कारों में घूम रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A father and son have been arrested while driving in cars bearing government number plates and stickers reading "Government of India."
पुलिस की गिरफ्त में भारत सरकार और पीबीएमएम ​मिनीस्ट्री लिखी हुई कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। हथवाला रोड स्थित एसएफसी होटल के पीछे सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी निवासी राहुल और उसके पिता राजबीर उर्फ राजू को दो गाड़ियों (अर्टिगा और सियाज) समेत गिरफ्तार किया है।
ट्रैफिक जोन प्रभारी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हथवाला रोड पुल के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि राहुल अपनी मारुति अर्टिगा कार पर सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को सरकारी अधिकारी बताता है और लोगों पर रौब जमाता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अर्टिगा कार के पीछे बंपर पर भारत सरकार लिखा था। सियाज की डिग्गी पर भारत सरकार और पीबीएसएम मिनिस्ट्री लिखा मिला। दोनों वाहनों के आगे-पीछे लाल रंग की प्लास्टिक प्लेटें लगी थीं, जिन पर पीले रंग से सरकारी विभाग का नाम लिखा था। जांच में अर्टिगा राहुल और सियाज राजबीर के नाम पर पंजीकृत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि नंबर प्लेट और स्टीकर कहां से तैयार कराए गए और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पकौड़े बेचने से लेकर सत्संगों तक पहुंचा राजबीर का काम : पुलिस के अनुसार, राजबीर पहले काठ मंडी में पकौड़े बेचता था। इसके बाद हलवाई का काम किया और शादियों में भी काम करता रहा। बाद में समाज सेवा समिति रोड पर हलवाई की दुकान और जीटी रोड पर चाप की दुकान चलाने लगा। इसके बाद वह झाड़-फूंक और सत्संगों से जुड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed