{"_id":"6ac414c73b3519f52f02a57b","slug":"thieves-broke-into-a-female-judges-house-belongings-saved-thanks-to-the-cooks-alertness-lucknow-news-c-13-lko1070-1952203-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला जज के घर में घुसे चोर, कुक की सतर्कता से बचा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला जज के घर में घुसे चोर, कुक की सतर्कता से बचा सामान
Tue, 06 Oct 2026 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड-1 में तीन सितंबर को जज वीना नारायण के घर में चोरों ने घुसकर चोरी का प्रयास किया। घर में मौजूद खाना बनाने वाली पुष्पा की सतर्कता से आरोपी वारदात को अंजाम दिए बिना दीवार फांदकर भाग निकले। मामले में जज के पति डॉ. राकेश नारायण की तहरीर पर गोमतीनगर पुलिस ने चार अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
डॉ. राकेश नारायण के मुताबिक 23 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह पत्नी के साथ मुंबई में रह रही बेटी के घर गए थे। तीन अक्तूबर को तड़के करीब 4:24 बजे पुष्पा ने उन्हें फोन कर घर में किसी के होने की जानकारी दी। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। उन्होंने पुष्पा से शोर मचाने के लिए कहा। उनके चीखने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग गए। उन्होंने घटना की जानकारी अपने साले को दी। वह पड़ोसी के साथ घर पहुंचे तो कई दरवाजों के ताले टूटे मिले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में मुंबई से लौटे डॉ. राकेश ने घर की जांच की तो एक सीसीटीवी कैमरा टूटा मिला।
गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि डॉक्टर ने शुरुआत में घर से 20 हजार रुपये चोरी होने की बात कही थी लेकिन बाद में रकम घर में ही मिल गई। पुलिस घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।