फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police accused of beating people sitting in a group

Hathras News: झुंड में बैठे लोगों को पुलिस पर पीटने का आरोप

Tue, 06 Oct 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 06 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Police accused of beating people sitting in a group
मोहल्ला नौखेल में पुलिस की कार्रवाई के बाद लगी भीड़। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी, जीटी रोड, मोहल्ला नौखेल में रविवार की रात वहां झुंड में बैठे लोगों ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा से मुलाकात की और शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि रविवार की रात्रि करीब आठ बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा और कस्बा इंचार्ज रामनरेश सिंह द्वारा मौहल्ला नौरगाबाद पश्चिमी जीटी रोड पहुंचे और वहां बैठे लोगों से जाने के लिए कहा। इसके बाद मौहल्ला नौखेल में कस्बा इंचार्ज ने स्थानीय दुकानदारों को भीड़ नहीं बैठाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि लोगों ने विरोध किया तो उन्हें पीटा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि शाम ढलने के बाद दुकानों एवं मोहल्लों में लोगों का हुजूम जुट जाता है और आपस में बाद-विवाद होने लगता है। लड़कियों से छेड़खानी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिसके बाद झुंड में बैठे लोगों को सख्ती से हटाया गया, किसी से मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed